धौलपुर: कैलाश पुरा गांव में बारिश के बीच ढहा दो मंजिला मकान, एक ही परिवार के 6 लोग मलवे में दबे, एक गंभीर घायल
मनियां थाना क्षेत्र के कैलाशपुरा गांव में कल से लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक दो मंजिला पक्का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान की दूसरी मंजिल पर पूरा परिवार सो रहा था, जो मलबे में दब गया। घटना बुधवार रात करीब की है। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत का कार्य शुर