हुसैनाबाद: डंडिला की कच्ची सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और दलदल से ग्रामीणों का चलना हुआ दुश्वार
हुसैनाबाद प्रखंड के डंडिला पंचायत में कच्ची सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज