डिंडौरी: कुटेली दादर गांव: विधायक और एसडीएम की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम, यातायात सुचारू
कुटेलीदादर गांव के ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया जिसके चलते वाहन चालक सहित आम जनों का आवागमन बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3:00 बजे विधायक ओमकार सिंह मरकाम और बजाग एसडीएम अक्षय डिगरसे की समझाइश और सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला उसके उपरांत आवागमन सुचारू हुआ।