दरभंगा: दो साल से नल-जल की समस्या, शिकायतों का नहीं हुआ समाधान; PHED के जिला स्तरीय पदाधिकारी पहुंचे आनंदपुर सहोड़ा
मौके पर पहुंचे विभागीय पदाधिकारी ने पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी ‘रमन जी’ से संपर्क कर जांच में सहयोग करने की बात कही। इस पर मुखिया ने पदाधिकारी से संबंधित जेई को मौके पर बुलाने का आग्रह किया। जनता के आक्रोश को देखते हुए पदाधिकारी ने जेई से फोन पर संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद जेई वहां नहीं पहुंचे।