पटना ग्रामीण: BPSC परीक्षा भवन में पेपर लीक का आरोप, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
बापू परीक्षा भवन में पेपर लीक का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल होने का आरोप लगाया है।परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थी क्वेश्चन पेपर और OMR शीट लेकर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। जिला प्रशासन की टीम हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराने में जुटी नजर आई।