नवाबगंज: प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर टेसुआ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 61 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, प्यारेपुर सरैंया द्वारा ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर टेसुआ में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।