बालूमाथ: भगिया गांव में शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव में गुरुवार दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर राम (57 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिलु राम, निवासी भगिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेश्वर राम अपने भतीजे बिक्की की आगामी 24 अप्रैल को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे l