हज़ारीबाग: उपायुक्त ने हजारीबाग बाजार समिति का दौरा किया, ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया
विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत द्वितीय चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी मतदान कर्मी देर शाम तक बाजार समिति, हजारीबाग के स्ट्रॉन्ग रूम में पोल्ड ईवीएम को सुरक्षित जमा किए वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने बाजार समिति का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।