हज़ारीबाग: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समय पर स्टाफ न आने से मरीजों को हो रही है परेशानी
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ समय से नही पहुंच रहे है। इसी वजह से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रातः आवाज से बातचीत करते हुए मरीज ने बताया कि वह बुधवार को सुबह 9 बजे से ब्लड टेस्ट कराने के लिए लाइन में खड़ा था। मरीज ने 10 बजकर 20 मिनट में स्टाफ के खाली खुर्सी का फोटो शेयर किया उस वक्त तक स्टाफ नही पहुंच पाया था।