Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

औरंगाबाद में बाल सुधार गृह का वीडियो वायरल: SP ने दिए जांच के आदेश। औरंगाबाद (बिहार) बिहार के औरंगाबाद जिले के बभनडीह गांव स्थित बाल सुधार गृह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में बाल सुधार गृह के कुछ बच्चे फिल्म 'धुरंधर' के गीत पर नाचते और कथित तौर पर सिगरेट और गांजा पीते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि _24 NEWS LIVE इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता_, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने मामले का संज्ञान लिया है। _IG के निर्देश पर टीम गठित_ IG विकास वैभव ने औरंगाबाद SP को जांच का जिम्मा दिया है। इस संबंध में औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जांच के लिए बाल सुधार गृह के सहायक निदेशक और DSP हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। टीम को वायरल वीडियो की सत्यता, उसके समय और परिस्थितियों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल* इस वायरल वीडियो ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यदि वीडियो वास्तव में बाल सुधार गृह का है और उसमें बच्चे नशा करते दिख रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। #24NewsLive #BiharNews #AurangabadNews #BalSudharGrih #viralvideoシ

Rafiganj, Aurangabad | Jul 24, 2026

MORE NEWS

गयाजी के कोर्ट परिसर के पास बाइक चोर धराया, अंबेडकर मार्केट में लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत। बिहार के गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर मार्केट, कोर्ट परिसर और रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर मार्केट से एक दिन पहले ही तीसरी बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिससे स्थानीय दुकानदारों और वाहन मालिकों में नाराजगी है। इसी बीच गुरुवार को कोर्ट परिसर के समीप एक युवक को कथित रूप से बाइक चोरी करने के प्रयास के दौरान पकड़ लिया गया।#Bharatcrimelivenews 
#BiharUpdates #foryoupageシ 
#vairalreels

गयाजी के कोर्ट परिसर के पास बाइक चोर धराया, अंबेडकर मार्केट में लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत। बिहार के गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर मार्केट, कोर्ट परिसर और रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर मार्केट से एक दिन पहले ही तीसरी बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिससे स्थानीय दुकानदारों और वाहन मालिकों में नाराजगी है। इसी बीच गुरुवार को कोर्ट परिसर के समीप एक युवक को कथित रूप से बाइक चोरी करने के प्रयास के दौरान पकड़ लिया गया।#Bharatcrimelivenews #BiharUpdates #foryoupageシ #vairalreels

Rafiganj, Aurangabad | Jul 24, 2026

#यूपी के #बलिया में दो लोगों की मौ*त के बाद #बीजेपी विधायक केतकी सिंह की हनक दिखी। बिजली अधिकारी को खुद ही पकड़कर ले गई।#वायरल_वीडियो 
#वायरल #बिहार #औरंगाबाद #जिंदगी #उत्तरप्रदेश

#यूपी के #बलिया में दो लोगों की मौ*त के बाद #बीजेपी विधायक केतकी सिंह की हनक दिखी। बिजली अधिकारी को खुद ही पकड़कर ले गई।#वायरल_वीडियो #वायरल #बिहार #औरंगाबाद #जिंदगी #उत्तरप्रदेश

Rafiganj, Aurangabad | Jul 24, 2026

छात्रों के बवाल के बाद एक्शन में पुलिस, मगध IG विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले- 15 गिरफ्तार, कई हिरासत में।

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर गुरुवार को जहानाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन और बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव खुद जहानाबाद पहुंचे और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

आईजी विकास वैभव ने गुरुवार को उपद्रव वाले घटनास्थल और डीएम आवास का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एसपी समेत वरीय अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और शांति व्यवस्था बनाए रखने व उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

*क्या हुआ था जहानाबाद में?*

गुरुवार को NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया और डीएम आवास पर भी पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। इस घटना में टाउन इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हुए थे।

*IG बोले- 15 गिरफ्तार, छात्रों से शांति की अपील*

मीडिया से बातचीत में IG विकास वैभव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और कानून को हाथ में न लें।

*बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट*

शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद के मद्देनजर जहानाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीएम आवास समेत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए डीएम आवास के बाहर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
#24NewsLive #Jehanabad #NEETRow #VikasVaibhav #BiharNews #BiharBandh

छात्रों के बवाल के बाद एक्शन में पुलिस, मगध IG विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले- 15 गिरफ्तार, कई हिरासत में। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर गुरुवार को जहानाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन और बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव खुद जहानाबाद पहुंचे और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी विकास वैभव ने गुरुवार को उपद्रव वाले घटनास्थल और डीएम आवास का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एसपी समेत वरीय अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और शांति व्यवस्था बनाए रखने व उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। *क्या हुआ था जहानाबाद में?* गुरुवार को NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया और डीएम आवास पर भी पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। इस घटना में टाउन इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। *IG बोले- 15 गिरफ्तार, छात्रों से शांति की अपील* मीडिया से बातचीत में IG विकास वैभव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और कानून को हाथ में न लें। *बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट* शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद के मद्देनजर जहानाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीएम आवास समेत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए डीएम आवास के बाहर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। #24NewsLive #Jehanabad #NEETRow #VikasVaibhav #BiharNews #BiharBandh

Rafiganj, Aurangabad | Jul 24, 2026