हिमाचली पदक विजेताओं पर सरकार मेहरबान, 5.33 करोड़ की पुरस्कार राशि का ऐलान
20वें एशियाई खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं सावन बरवाल को रजत पदक के लिए 2.50 करोड़ और सीमा कुमारी को कांस्य पदक के लिए 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में खिलाड़ियों को विशेष अधिमान दिया जा रहा है।
#HimachalPradesh #AsianGames #HimachalPlayers #GoldMedal #PushpaRana #RituNegi #JyotiThakur #BhavanaThakur #SawanBarwal #SeemaKumari #HimachalNews #SportsNews
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026