धर्मशाला : किसानों के लिए बड़ी खबर, कृषि मशीनरी पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश में कृषि को आधुनिक और मशीनरी आधारित बनाने के लिए किसानों को विभिन्न कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है। सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 30 सितंबर तक खुली है। किसान agrimachinery.nic.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत पावर वीडर, कल्टीवेटर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, रीपर-कम-बाइंडर, रोटावेटर, ब्रश कटर और चैफ कटर सहित कई मशीनरी पर सब्सिडी उपलब्ध होगी।🌾
#HimachalPradesh #HimachalNews #Kisan #Agriculture #AgricultureSubsidy #FarmMachinery #KisanYojana #किसान #कृषि #सब्सिडी
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026