भीलवाड़ा: महामंडलेश्वर जगदीश दास ने कहा, गुरु के बिना आध्यात्मिक उन्नति संभव नहीं, शिव-सती विवाह एवं राम अवतार का वर्णन
श्री हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में चल रहे पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन हरिद्वार स्थित हरिहर भागवत धाम के परमाध्यक्ष परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन ने शिव-सती विवाह, गुरु महिमा एवं भगवान श्रीराम के अवतार प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे