केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के विज्ञापन संख्या-01/2026 के अंतर्गत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य संवर्ग) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 24 जून 2026 (बुधवार) को मधेपुरा जिले के 09 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 4,030 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी, मधेपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा एक ही दिन में दो प्रश्न-पत्रों के माध्यम से आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न-पत्र प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र 12:00 बजे से 01:30 बजे तक होगा। सभी अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 08:00 बजे निर्धारित किया गया है तथा 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थी एक बार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के बाद दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा समाप्त होने तक केन्द्र से बाहर नहीं जा सकेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पहुँचने, प्रवेश-पत्र एवं आवश्यक पहचान-पत्र साथ रखने तथा केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों से भी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
#BharatTiwariCase #BharatTiwariEncounter #Deshhitsamachar11