अरवल: विधानसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, समाहरणालय में स्वीप कोषांग का उद्घाटन किया गया
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 सोमवार दोपहर 2:00 बजे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय में स्वीप कोषांग का उद्घाटन डीएम कुमार गौरव द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि स्वीप कोषांग के माध्यम से जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।