पेण्ड्रा: पेंड्रा खरडी में करंट लगने से किशोर की हुई मौत, माता-पिता भी झुलसे
पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम खरड़ी में बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर किशन की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता विकेश सिंह और रहमत बाई करंट से झुलस गए। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।सोमवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार, घर के आंगन में गीले कपड़े सुखाने के दौरान तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से विकेश सिंह बेहोश हो गए।