तरहसी: उदयपुरा देवी मंडप में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री रामचरित्र मानस ज्ञान महायज्ञ शुरू
Tarhasi, Palamu | Mar 20, 2025 तरहसी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुरा देवी मंडप में 24 मार्च तक आयोजित होने वाले पांचदिवसीय श्री रामचरित्र मानस ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने शाहद अमानत नदी घाट से पवित्र जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर उसे अर्पण किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन संध्या समय प्रवचन, भजन-कीर्तन होगा।