तरहसी: गुरहा के परसावां में कृषक गोष्ठी का आयोजन, मृदा स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष ध्यान
Tarhasi, Palamu | Mar 22, 2025 तरहसी प्रखंड की गुरहा पंचायत के ग्राम परसावां में शनिवार दोपहर 3 बजे से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मृदा नमूना संग्रहण, जांच एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ सौरभ, बीटीएम, किसान मित्र तथा कई प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।