जमुई: सिकेरिया पुल के पास हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर, इलाज के बाद लौट रहे थे घर
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकेरिया पुल के पास रविवार दोपहर 1 बजे के करीब एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जमुई से इलाज कराकर लौट रहे परिवार को लेकर जा रही तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ पर पलट गई।