पेण्ड्रा: जीपीएम में रसोइया संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- मानदेय नहीं तो मिड-डे मील नहीं
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रसोइया संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य नहीं करेंगे। रसोइया संघ के पदाधिकारी और सदस्य पहले कलेक्ट्रेट के समीप स्थित मल्टीपर्पज ग्राउंड में एकत्रित हुए।