राजनांदगांव में चार्जिंग के बाद ई-स्कूटर में लगी आग, अजीब आवाज के बाद उठा धुआं, देखते ही देखते 10 मिनट में जलकर खाक, कमल टॉकीज चौक में मची अफरा-तफरी, गनीमत रही नहीं हुई जनहानि...
राजनांदगांव के कमल टॉकीज चौक में चार्जिंग के बाद बाहर निकाली गई ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। ई-स्कूटर सोनी डेयरी संचालक महेश सोनी की बताई जा रही है। चार्जिंग के बाद स्कूटर से पहले अजीब आवाज आई और फिर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और करीब 10 मिनट में स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। महेश सोनी ने घटना की सूचना संबंधित कंपनी को दे दी है। आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#breakingnews #aagjani #evscoty #charging