केशकाल: केशकाल के 2,803 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 40 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई
केशकाल वनमंडल के 2,803 तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के संग्रहण सीजन की 40.39 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन के अनुसार केशकाल और खालेमुरवेंड समितियों के संग्राहकों को ऑनलाइन एमएफपी कलेक्शन एंड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जा रहा है।