भीलवाड़ा: कारोई थाने के एएसआई ने थाने में सुसाइड किया, मेस में फंदे से लटका मिला शव, रात को स्टाफ के साथ किया था डिनर
कारोई थाने के एएसआई (ASI) ने थाने की मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पहचान विष्णु कुमार के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक वे पूरी तरह सामान्य थे और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर खाना खाया था।फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।