लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के सल्लिहा गांव की एक पीड़िता ममता गुप्ता ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आज मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे लिखित सिखाती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कार्यवाही करने की मांग की है।