प्रतापगढ़: जेठवारा के पूरे सुखदेव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की सपना पटेल उम्र 25 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार ने बताया की परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। परिजनों के तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।