महरौनी: महरौनी विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट हैक, हैकर्स ने पहचान के लोगों से मांगे पैसे
महरौनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ का व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया। जहां हैकर्स ने राज्य मंत्री के पहचान के लोगों से व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर पैसों की मदद मांगी। बरहाल जानकारी मिलने पर तत्काल ही पुलिस द्वारा उक्त मामाले में कार्यवाही आरंभ की गई है।