बिहपुर: गोलीबारी व धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना पुलिस ने फायरिंग एवं जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी अरविन्द रविदास को गिरफ्तार किया है। 2 जून 2026 को कंकला कोसी धार के पास टुनटुन यादव को हथियार दिखाकर धमकी देने और फायरिंग करने के आरोप में भवानीपुर थाना कांड संख्या-138/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।