टीकमगढ़। कुंडेश्वर मंदिर में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के पंडितों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर शिकायत थाने पहुंची। एसडीओपी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।