कुंडा: खेमीपुर बाजार में एलईडी बल्ब चोरी करने की करतूत सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
खेमीपुर बाजार में चार दर्जन से अधिक जलते ईलीडी बल्ब चोरी होने से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह सोसल मीडिया पर रविवार को वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।