मुगलसराय: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मुगलसराय में किया पैदल भ्रमण
आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सोमवार शाम करीब 05 बजे डीएम चन्द्र मोहन गर्ग व एसपी आकाश पटेल मुगलसराय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारीयों ने अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखे जाने की बात कही।