डौण्डीलोहारा: मोटर खराब होने के कारण पेयजल संकट, सुधार के बाद आपूर्ति बहाल
वार्ड पार्षदों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष की सतत मॉनिटरिंग के चलते खराब मोटर को जल्द ही ठीक कर लिया गया है। मोटर सुधरने के बाद अब दोनों वार्डों में पानी की आपूर्ति पुनः सुचारु हो गई है। पार्षद एवं सभापति श्रीमती ममता यादव ने वार्डवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या होने पर तुरंत जानकारी दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।