दरभंगा: दरभंगा में यूनीसेफ के सहयोग से पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण, ग्राम कचहरी व बाल संरक्षण कानूनों पर विशेष ज़ोर
दरभंगा में पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनीसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी के पुलिस निरीक्षक व थाना अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली, स्थानीय विवादों के समाधान में पुलिस की भूमिका तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी