कटिहार: महापौर पहुंचीं नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13 और 36, स्थानीय लोगों की समस्याओं से हुईं अवगत
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 और 36 पहुंची हुई थी। वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर वहां के समस्याओं से अवगत हुई। महापौर ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निदान जल्द किया जाएगा। बता दे कि वार्ड में सड़क, नाला और जल जमाव की समस्या के बारे में लोगों ने महापौर को अवगत कराया था।