बदायूं: रमजानपुर गांव में बाजार करने जा रहे अधेड़ को दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jul 3, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव में बाजार करने जा रहे अधेड़ को दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अधेड़ के परिजनों ने थाना कादरचौक पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल अधेड़ को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अधेड़ राममूर्ति पुत्र टोंडी निवासी रामजनपुर का रहने वाला है।