बदायूं: मुहब्बे अलीपुर चिचेटा गांव निवासी होमगार्ड की बाइक चलाते समय चिचेटा चौराहे पर सीने में दर्द से मौत, पुलिस ने कराया PM
Budaun, Budaun | Jul 3, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मुहब्बे अलीपुर चिचेटा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय कुमार भारद्वाज पुत्र रामनिवास भारद्वाज होमगार्ड के पद पर इस्लामनगर थाने में तैनात थे। मंगलवार को विजय कुमार भारद्वाज थाने से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। कि चिचेटा चौराहे पर बाइक चलाते समय उनके सीने में दर्द उठा और फिर वह बाइक रोककर बैठ गए और उनकी मौत हो गई।