बदायूं: फुन्नापुर गांव में बोरिंग का रेता साफ करने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों के चार लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 3, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के फुन्नापुर गांव में बोरिंग का रेता साफ करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर फावड़ा और नल का हत्था चला। जिसमें एक पक्ष से ओमवीर पुत्र मुन्ना लाल, तेजवीर पुत्र मुन्नालाल, मुन्नालाल पुत्र नत्थू लाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से ओम भगवान पुत्र रामजीत घायल हो गए। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए।