बदायूं: बदायूं जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में कहा जनसहभागिता के साथ वन महोत्सव को बनाएं सफल।
Budaun, Budaun | Jul 2, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में 01 से 07 जुलाई तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव के कार्यां के सम्बंध में आहूत जिला स्तरीय समिति की बैठक की। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की। हर गौशाला व हर अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण कराया जाए। वन विभाग के पास वृक्षारोपण के लिए 75 लाख पौधे मौजूद हैं।