बदायूं: आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन व टैबल वितरण किए
Budaun, Budaun | Jul 3, 2024 बदायूं आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज, में बुधवार को 12 बजे के समय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया। जिसमें स्नातक व परास्नातक के छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण मैनेजर जोहेब अली सय्यद की उपस्थिति में किया गया।