सीकर के पिपराली स्थित पंचायत समिति सभागार में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित जागरूकता पखवाड़े के तीसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति होने वाली शारीरिक मानसिक आर्थिक योन एवं सामाजिक हिंसा के दुष्परिणाम एवं उनके समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।