खेरागढ़: मलपुरा स्थित होटल में युवक की हत्या, महिला ने जुर्म कबूला
Kheragarh, Agra | Apr 17, 2026 थाना मलपुरा क्षेत्र स्थित होटल ताजपथ में शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से 36 वर्षीय खिल्लो पुत्र होरीलाल निवासी शिवपुरी फतेहपुर सीकरी का शव खून से लथपथ बरामद किया। कमरे में एक महिला भी मौजूद मिली, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।