चान्हो: जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी
Chanho, Ranchi | Mar 7, 2024 राजधानी रांची की जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को कथित जमीन घोटाले में फंसे हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ा दी है। उन्हें अब 21 मार्च तक जेल में रहना होगा। पूर्व सीएम के साथ राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद की भी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।