चान्हो: राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य सरकार-आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर
Chanho, Ranchi | Mar 5, 2024 आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राज्य सरकार राज्य के छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं राज्य के प्लस टू स्कूलों में लगभग ग्यारह विषय के शिक्षक के पद सृजित हैं जिसमे हिंदी,अंग्रेजी,अर्थशास्त्र, भूगोल,इतिहास,भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित, संस्कृत व वाणिज्य सम्मिलित है।