चान्हो: इंडिया गठबंधन मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक न समझे, लोकसभा में तीन सीट चाहिए : इमाम सफी
Chanho, Ranchi | Mar 6, 2024 लोकसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी को लेकर झारखंड के 54 संगठन की संयुक्त मोर्चा झारखंड प्रजातांत्रिक मंच का गठन हुआ है। मंच के पदाधिकारियों ने गुप्त बैठक में निर्णय लिया है कि वह सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे। मंच के संस्थापक सदस्य इमाम सफी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन द्वारा मुसलमानों को एक भी सीट नहीं दिया गया है जिससे मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हो रहा है।