बखरी: बखरी पुलिस ने शराब के एक कारोबारी और दो नशेड़ियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर बागवान के सिसौनी से एक शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं बखरी से अलौली थाना क्षेत्र के लालपुर के दो नशेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर तीनों को कोर्ट भेज दिया है।