गौनहा: बहुअरी गांव में 3 माह के मासूम बच्चे की सियार के हमले से मौत
गौनाहा थाना क्षेत्र की बहुअरी गांव में 3 माह के मासूम बच्चे की सियार के हमले में मौत हो गई। वहीं मृत मासूम बच्चे की पहचान सिकंदर मियां के पुत्र आकाश आलम 3 माह के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों रो रो कर बुरा हाल है। बच्चों को परिजनों ने घर के दरवाजे पर सुलाया था, इसी दौरान सियार ने हमला बोल दिया और इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।