बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे प्रांतीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, 12 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में प्रांतीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने समेत अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर सभी ने ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।