हल्द्वानी में किसान मंच उत्तराखंड ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंच का आरोप है कि योजना से जुड़े थर्ड पार्टी कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि सरकार को केवल योजनाएं शुरू करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके प्रभावी संचालन और कर्मचारियों को समय पर वेतन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने दो दिनों के भीतर लंबित वेतन जारी करने और जिम्मेदार एजेंसी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेस वार्ता में मौजूद कर्मचारियों ने भी वेतन न मिलने से परिवार पर पड़ रहे आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी का जिक्र किया। किसान मंच ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों के अधिकारों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
#Haldwani #AyushmanArogyaMandir #HealthWorkers #SalaryIssue #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #KisanManch #Healthcare #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #HealthDepartment #Employees #PublicHealth #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels