संग्रामपुर: नशा मुक्ति अभियान की कमान संभालेंगी जीविका दीदियां, गांव-गांव चलाएंगी जागरूकता की मुहिम
नशे के खिलाफ अब गांवों में जीविका दीदियां जागरूकता की कमान संभालेंगी। वे परिवारों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ग्रामीणों को भी इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी। संग्रामपुर प्रखंड में सर्वश्रेष्ठ जीविका संकुल संघ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दीदियों ने गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।