जहानाबाद: शहर में एक महिला से मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 24 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी ने पहले 1,000 रुपये निकालकर विश्वास जीता। इस दौरान महिला ने अपना एटीएम पिन बता दिया, जिसके बाद ठग ने चुपके से कार्ड बदल दिया।