अमरपुर: घायल महिला ठेले पर घर लौटी, एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
Amarpur, Banka | Jul 21, 2026 "ठेले पर घर लौटी घायल महिला... आखिर सिस्टम फेल या एंबुलेंस व्यवस्था सिर्फ दावों तक?" ज़रा इस तस्वीर को गौर से देखिए। कड़कड़ाती धूप में एक घायल महिला ठेले पर लेटी हुई अस्पताल से अपने घर ले जाई जा रही है। यह दृश्य कई सवाल खड़े करता है। सरकार दावा करती है कि हर जरूरतमंद मरीज के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है, लेकिन फिर एक घायल महिला को ठेले पर घर क्यों जाना पड़ा?